छठ घाटों का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

सुपौल। छठ महापर्व को लेकर जिले में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुगम आवागमन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त पुलिस बल को घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया।
पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। घाटों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए लगातार निगरानी बनाए रखने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!