सुपौल: आज सुपौल जिला जनता दल (यू) के कर्पूरी सभागार, सुपौल में आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले सुशासन दिवस – नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती लेसी सिंह ने कहा कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार के विश्वकर्मा श्री नीतीश कुमार जी द्वारा पिछले 20 वर्षों में किए गए कार्यों को बिहार की जनता कभी भुला नहीं सकती। बिहार के विकास की समग्र धारा को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर लाने का काम आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने किया है, जो आज बिहार के करोड़ों दिलों में बसा हुआ है।
बैठक में स्थानीय सांसद सह जदयू संसदीय दल के नेता श्री दिलेश्वर कामत ने कहा कि बिहार के विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार के सिवा कोई दूसरा नहीं होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने की। उन्होंने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का सम्मान किया।
सभा में निर्मली के माननीय विधायक श्री अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा के माननीय विधायक श्री रामबिलास कामत, त्रिवेणीगंज की माननीय विधायक श्रीमती सोनम रानी सरदार सहित हारून रशीद, लखन ठाकुर, भगवान चौधरी, युगल किशोर अग्रवाल, जगदीश प्रसाद यादव, केदार नाथ भंडारी, हरेकांत झा, किशन मंडल, अभय कुमार मिश्रा (बंटी जी), ओम प्रकाश यादव, ललिता जायसवाल, बिरेंद्र कामत, प्रमोद मंडल, मुरारी झा, पूनम पासवान, सिकन्दर सरदार, रामचन्द्र यादव, प्रियंका यादव, गुंजन सिंह, कलानंद झा, गगन ठाकुर, अजय अजनबी, पप्पू साह, हरिमोहन विश्वास, प्रशांत कुमार यादव, दीपक मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


