दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

*सुपौल, बृहस्पतिवार को

जिला पदाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल श्री शरथ आर.एस. द्वारा संयुक्त रूप से दीपावली, लोक आस्था के महापर्व छठ एवं अन्य आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ कार्यालय वेश्म में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में सुपौल जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

बैठक में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा पूजा पंडालों, छठ घाट तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। साथ ही डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं इसकी प्रतिदिन समीक्षा करने हेतु पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।

बाजार एवं सघन यातायात वाले सड़कों पर समुचित यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही स्वर्ण आभूषण की दुकानों, वित्तीय प्रतिष्ठानों जैसे बैंक, एटीएम के निकट विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!