बिहारीगंज बाजार में सड़क जाम की समस्या काफी गंभीर, विभाग मौन

बिहारीगंज प्रतिनिधि।
गुलजार आलम ( संवाददाता)
मधेपुरा :बिहारीगंज मुख्य बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण से जाम की समस्या दीन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे ही दुकान लगाकर कारोबार किया जा रहा है। जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी मशक्कत करना पड़ता है। सुभाष चौक, बस स्टैंड ,गुदरी बाजार ,थाना चौक, जवाहर चौक,शास्त्री चौक पर सड़क के दोनों किरणें लगे फुटपाथ विक्रेता और दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण करने की वजह से प्रतिदिन मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। लेकिन अतिक्रमण के कारण जाम हटाने में पुलिस भी अपने को असहाय ही महसूस करता है। बिहारीगंज बाजार में थोक व्यवसायियों व शोरूम में पार्किंग की सुविधा नहीं है। पूरे दिन सड़क पर आटो, पिकअप, ट्रैक्टर व बाइक की कतार लगी रहती है। अनाज के गल्ला व्यवसायी व की दुकान के आगे बड़े-बड़े वाहनों खड़े रहते हैं। वाहन पर से दिन भर अनाज की बोरी लादने का काम चलते रहता है। मुख्य बाजार होकर सभी बस अन्य जिलों में जाती है।


खास करके जवाहर चौक पर सड़क के दोनों किनारे सब्जी विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकान लगाते हैं। वही ठेला पर फल और सब्जी विक्रेता जो सिर्फ जवाहर चौक पर सैकड़ों की संख्या में वह बीच सड़क पर ठेला लगाकर फल व सब्जी बेचते हैं। इस वजह से आए दिन मुख्य बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है। इससे पूर्व में भी अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जाम की समस्या पर निजात मिलेगा लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया गया है।
पूर्व सिंघेश्वर विधानसभा प्रत्याशी अनिल कुमार बंधू ने बताया कि मुख्य बाजार में जाम इस तरह लग जाता है कि पूरा बाजार अस्त व्यस्त हो जाता। घंटों जाम की समस्या रहने से बस स्टैंड पर लोग घंटों फंसे रहते हैं। इस वजह से बाजार करने आए महिला एवं यात्रा करने वाली महिला को काफी परेशानी होती है। जब तक मुख्य बाजार से बस स्टैंड शिफ्ट नहीं किया जाता है तब तक यह स्थिति बिहारीगंज मुख्य बाजार में रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!