सुपौल बुधवार कोजिला प्रशासन, सुपौल के सौजन्य से मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, सुपौल द्वारा आयोजित नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत आज आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के छात्रों द्वारा नशे की विभीषिका पर आधारित सारगर्भित नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत की प्रस्तुति दी गई।
यह प्रस्तुति आज दिनांक 04/11/2026, दिन बुधवार को सुपौल जंक्शन एवं डिग्री कॉलेज चौक पर आयोजित की गई। इस दौरान आसपास एवं दूर-दराज से आए सैकड़ों यात्रियों और राहगीरों ने नशामुक्त बिहार अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक के संदेशों को देखा और सुना। छात्रों द्वारा प्रस्तुत मार्मिक दृश्यों को सभी ने खूब सराहा।
प्रस्तुति के दौरान बाल कलाकारों को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया गया।
मौके पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल ने छात्र कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उपस्थित सभी लोगों, विशेषकर युवाओं से अपनी संस्कृति, समाज और परिवार की रक्षा हेतु किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहने का आग्रह किया।


