कुनौली थाना क्षेत्र में डीएम और एसपी ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सुपौल।

जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने कुनौली थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आमजनों को शांति एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बरतने, नियमित गश्ती करने तथा शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!