अभिषेक कुमार कुशवाहा बने छात्र जदयू सुपौल के जिलाध्यक्ष, संगठन को मजबूत करना होगी प्राथमिकता

सदर सुपौल। बिहार प्रदेश छात्र जनता दल (यू.) के अध्यक्ष धीरज कुमार ने अभिषेक कुमार कुशवाहा को छात्र जदयू सुपौल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर अभिषेक कुमार कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, छात्र प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार, छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी सह इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन, जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, सांसद दिलेश्वर कामत, स्थानीय विधायक रामविलास कामत, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सोनम रानी सरदार, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के छात्र अध्यक्ष निखिल सिंह यादव एवं जिला प्रवक्ता प्रमोद मंडल सहित अन्य नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है। प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार, प्रदेश प्रभारी रुहेल रंजन एवं जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में छात्र जदयू संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं को जिले के प्रत्येक कॉलेज और छात्र तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही सुपौल जिले के सभी महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग किया जाएगा। उनके मनोनयन पर ओमप्रकाश यादव, सिकंदर सरदार, प्रमोद मंडल, हरेकांत झा, भगवान चौधरी, खुर्शीद आलम, ललिता जायसवाल, प्रियंका यादव सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!