सुपौल: जिला मुख्यालय स्थित पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में शनिवार को लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास सुपौल जिला इकाई के द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिवस जिलाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में बड़े ही धूम-धाम से केक काटकर मनाया गया। सेकरो की संख्या में पहुंचे पार्टी के पदाधिकारियों ने चिराग पासवान को 45वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। इस मौके पर प्रधान महासचिव ललित कुमार भारती एससी एसटी जिलाध्यक्ष नथु पासवान आइटी सेल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद हकीम अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ कुन्दन साह छात्र जिलाध्यक्ष मनीष दास जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव सदर प्रखंड अध्यक्ष गोविंद कुमार ठाकुर पिपरा सुरेश ठाकुर त्रिवेणीगंज सुधीर कुमार छातापुर कुन्दन कुमार बसंतपुर मानकेशवर पासवान अशोक पासवान, रूपेश कुमार, सुभाष देव, सनी कुमार, संतोष पासवान सहित सेकरो लोजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

