सुपौल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुपौल द्वारा शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई कि राघोपुर थाना क्षेत्र में घटित लूटकांड का त्वरित उद्भेदन करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 28.10.2026 को राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि के समय तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बाइक सवार तीन व्यक्तियों के साथ लूटपाट की घटना कारित की गई थी।
उक्त घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा समर्पित लिखित आवेदन के आधार पर राघोपुर थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बीरपुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, राघोपुर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन करते हुए कांड के उद्भेदन हेतु लगातार कार्रवाई की गई। अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
01. राहुल कुमार, पिता- सुरेंद्र यादव, साकिन- मुरली, वार्ड-08, थाना- भपटियाही, जिला- सुपौल।
02. जटाशंकर कुमार, उम्र-28 वर्ष, पिता- दीपनारायण मंडल, साकिन- सरहोचिया, वार्ड-03, थाना- राघोपुर, जिला- सुपौल।
03. प्रभास कुमार, पिता- सियाराम यादव, साकिन- मुरली, वार्ड-08, थाना- भपटियाही, जिला- सुपौल।

