सुरक्षित बचपन अभियान: चौथे दिन कई विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम जारी
सुपौल। बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ बच्चों को निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा परिकल्पित “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत माननीय श्री राजेश कुमार बच्चन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, DLSA, सुपौल के मार्गदर्शन में जिले के निर्मली हाई स्कूल, ओम श्री साई पब्लिक स्कूल एवं डीएम पंसारी विद्यालय निर्मली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान की विशेष पहल बच्चों को बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपनी बात रखने, प्रश्न पूछने एवं बाल सुरक्षा से संबंधित अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उनमें जागरूकता, आत्मविश्वास एवं निर्भीक होकर अपनी आवाज उठाने की क्षमता विकसित हो सके।
अनुमंडल न्यायालय निर्मली के न्यायाधीश श्री श्याम नाथ साह ने कहा, “बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें अपनी समस्याएं साझा करने एवं निर्भीक होकर बोलने के लिए प्रोत्साहित करना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। बच्चे सार्वजनिक जगह जैसे मेला और अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों में नजदीकी पुलिस से मदद लेकर अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं।”
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल एवं कोशी प्रहरी सुपौल के सहयोग से अभियान के संदेश को अधिकाधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। संदेश है – सुरक्षित बचपन, जागरूक बच्चे, सशक्त आवाज और उज्ज्वल भविष्य। आप अपने अधिकार को समझिए, कोई भी समस्या हो तो आप लोक अदालत सुपौल में डाक या अन्य माध्यम से जमा कर सकते हैं।
इस दौरान GPSVS, यूनिसेफ के अशोक कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की योजना विद्यालय सुरक्षित शनिवार में बच्चों को विभिन्न तरह की आपदाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। बच्चों को मुख्यतः चार अधिकार SPPD के बारे में जानकारी दी गई।
कोशी प्रहरी के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय में शिकायत पेटी होनी चाहिए। बच्चों को सुरक्षित रहने, शोषण से बचने, अपने अधिकार जानने, हिंसा से सुरक्षा, बाल मजदूरी, मानव तस्करी रोकथाम की जानकारी सभी को होनी चाहिए और बच्चों की बेहतरी के लिए सहभागिता होनी चाहिए।
इस मौके पर अधिवक्ता गीता गुप्ता, भोला प्रसाद यादव, चंद्र मोहन आचार्य, शिक्षक फूलदेव यादव, हाई स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार, ओम श्री साई पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पीएन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


