मधेपुरा पुलिस अधीक्षक ने अंचल निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव एवं लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

मधेपुरा। पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा अंचल निरीक्षक कार्यालय, सदर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों, पंजियों एवं आवश्यक दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।


निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में अभिलेखों के समुचित एवं व्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही, लंबित पत्रों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कार्यालय के कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यालयी कार्यों में समयबद्धता बनाए रखने और अभिलेखों को नियमानुसार अद्यतन रखने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन सुचारु रूप से हो सके।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालयी व्यवस्था को बेहतर बनाना, अभिलेखों के रखरखाव में सुधार लाना तथा लंबित कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!