निर्मली थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाई, 270 लीटर नेपाली शराब बरामद एवं 02 तस्कर गिरफ्तार

सुपौल। सुपौल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 26.10.2026 को निर्मली थाना के पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक चारपहिया वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जाने वाली है।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित छापेमारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चिह्नित मार्ग पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में 270 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। मौके से 02 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त वाहन एवं 01 मोबाइल फोन को विधिवत जब्त किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा शराब तस्करी से जुड़े अन्य संभावित व्यक्तियों एवं तस्करी के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस संबंध में निर्मली थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
01. मिथुन कुमार, पिता-अरुण यादव, सा०-रौवाही वार्ड नंबर-6, थाना-अंधरामठ, जिला-मधुबनी।
02. रामनंदन कुमार, पिता-छेदीलाल यादव सा०-रौवाही वार्ड नंबर-6, थाना-अंधरामठ, जिला-मधुबनी।

बरामदगी:-
01. नेपाली शराब:-270 लीटर
02. मोबाइल-01
03. चारपहिया वाहन-01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!