सुपौल पुलिस की बड़ी सफलता, भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को 100 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ गिरफ्तारी

सुपौल। पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, सुपौल से रविवारको प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

सुपौल पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, बरामदगी तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन वाहन जाँच एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक-24.10.2026 को समय करीब 10.00 बजे भीमपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भीमपुर थानान्तर्गत ग्राम जीवछपुर बाजार स्थित मस्जिद गली में मो. हकीम साफी पिता-रोजित साफी, सा.-जीवछपुर वार्ड नं.-04, थाना-भीमपुर, जिला-सुपौल के द्वारा अपना अण्डा दुकान में स्मैक बेचा जा रहा है।

उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया। आसूचना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा श्री दिलीप कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में भीमपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ छापामारी टीम का गठन कर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

गठित टीम द्वारा आसूचना के आलोक में दण्डाधिकारी की उपस्थिति में जीवछपुर बाजार स्थित मो. हकीम साफी के अण्डा दुकान में विधिवत् छापामारी एवं तलाशी लिया गया।

छापामारी/तलाशी के क्रम में मादक पदार्थ तस्कर मो. हकीम साफी को 100 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया तथा तस्कर के पैकेट से कुल-15,770/- रूपया बरामद हुआ।

इस संदर्भ में भीमपुर थाना कांड संख्या-180/26, दिनांक-24.10.2026, धारा-8(c)/21(B)/22(B)/27(A)/25/29 NDPS Act दर्ज किया गया है।

बरामद मादक पदार्थ के Backward and Forward Linkage का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन कराया जा रहा है।

सुपौल पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
01. मो. हकीम, उम्र-25 वर्ष, पिता-रोजित साफी, सा.-जीवछपुर वार्ड नं.-04, थाना-भीमपुर, जिला-सुपौल।

बरामदगी:-
01. स्मैक:-100 ग्राम
02. नगद:-15770 रूपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!