सहरसा, संवाददाता। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में सहरसा जिले में कुल 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 56.19 प्रतिशत रही, जबकि महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 44.38 रहा। तृतीय लिंग के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत शून्य रहा।
जिले में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर अधिकारियों की निगरानी रही। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्तर पर मतदान के अंतिम आंकड़े जारी किए गए।
