सुपौल। सुपौल जिले में कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार ने जानकारी दी कि शाम 04:00 बजे तक पुरुष मतदाताओं की संख्या 58.11 प्रतिशत, महिला मतदाताओं की संख्या 53.34 प्रतिशत तथा कुल 56.97 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हो रहा है।
राजीव रंजन संवाददाता सुपौल


