सुपौल में दुर्गा पूजा 2026 हेतु संशोधित आदेश, जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का संयुक्त आदेश, 20 अक्टूबर शाम 4 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 2 बजे तक रहेगा वन-वे, सहरसा जाने वाले वाहनों के लिए अलग रूट, 14 जगहों पर ड्रॉप गेट

सुपौल। रविवार जिला पदाधिकारी सावन कुमार, सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल के संयुक्त आदेश के आलोक में इस कार्यालय के संयुक्त आदेश द्वारा दुर्गा पूजा, 2026 एवं रावण दहन के अवसर पर नगर क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन एवं भारी वाहनों के प्रवेश को मुख्य मार्ग में प्रवेश निषेध हेतु आदेश निर्गत किया गया था।

परन्तु उक्त आदेश में दिनांक-20.10.2026 के 16:00 बजे से दिनांक-22.10.2026 के सुबह 02:00 बजे तक निम्न प्रकार संशोधन किया जाता है:-

ट्रैफिक व्यवस्था:-

1. किशनपुर, पीपरा एवं सिंहेश्वर से सहरसा तरफ जाने वाले वाहन:-

  • डिग्री कॉलेज चौक / गौरवगढ़ चौक / करिहो चौक / अनवर चौक – वीणा अन्दौली चौक – जगतपुर होते हुए परसरमा के पास एन०एच०

2. परसरमा की तरफ से आने वाली गाड़ियों का रूट:-

  • हुसैन चौक – अंसारी चौक – बरसबिटी रोड – सनराइज इन्टरनेशनल स्कूल – ब्रह्म स्थान – जेल के पीछे – विद्यापुरी – आर०एस०एम० पब्लिक स्कूल – बी०एस०एस० कॉलेज – डिग्री कॉलेज

ड्रॉप गेट:-
1. लोदिपा चौक बस स्टैंड वाला के पास 2. गणपत मैरेज हॉल के पास 3. गौरवगढ़ चौक 4. इंजीनियरिंग कॉलेज वाला के पास 5. महावीर चौक 6. हुसैन चौक 7. सनराइज इंटरनेशनल स्कूल, सुपौल 8. ब्रह्म स्थान चौक (बाजार की तरफ आने वाली सड़क के पास) 9. गजना चौक (राजेन्द्र चौक) 10. पटेल चौक 11. डिग्री कॉलेज चौक 12. डक्की घाट 13. उप विकास आयुक्त, सुपौल के आवास के पास 14. बिल्डिंग पार्क के पास कोर्ट की तरफ एवं एटीएम स्टैंड की तरफ जाने वाली सड़क को पूर्णतः सील किया जाएगा। उक्त दसों स्थलों पर कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल द्वारा बैरियर का निर्माण कराया जाएगा।

वाहनों की पार्किंग हेतु आर०एस०एम० पब्लिक स्कूल, सुपौल के समीप खाली स्थान, रेलवे स्टेशन के बाहर खाली स्थान, बी०एस०एस० कॉलेज मैदान एवं आई०टी०आई० मैदान, सुपौल पर वाहनों की पार्किंग की जाएगी।

अंचल अधिकारी, सुपौल को निदेश दिया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र में ट्रैफिक से संबंधित पटिवस एवं पोस्टर लगवाना सुनिश्चित करें।

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, सुपौल को निदेश दिया जाता है कि उक्त स्थलों पर ट्रैफिक से संबंधित फ्लैक्स एवं पोस्टर लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक, यातायात से अनुरोध है कि उक्त स्थलों पर स्लाइडिंग एवं अन्य की व्यवस्था करने की कृपा करेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, सुपौल से अनुरोध है कि उक्त बैरियर स्थल पर 1-4 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने की कृपा करेंगे।

इसकी सूचना संबंधितों को दी जाय।

वर्दान न्यूज़ की ओर से
राजीव रंजन की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!