सुपौल। सुपौल पिपरा खुर्द पंचायत के भूतपूर्व मुखिया महेश मंडल की ओर से आप सभी पंचायत वासी एवं जिला वासी को विजयदशमी एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
वहीं दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।
उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं, भाईचारा और प्रेम बनाए रखें।
भूतपूर्व मुखिया, पिपरा खुर्द पंचायत, सुपौल
महेश मंडल

