सुपौल। सुपौल जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम की ओर से आप सभी भारतवासी एवं जिला वासी को विजयदशमी, दशहरा और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
वहीं दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हिंदू, मुस्लिम एवं सभी जाति के भाई आपस में गला लगाकर, शांति और सुरक्षा के साथ मनाएं।
उन्होंने कामना की यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए
सुपौल जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता
अनुपम

