सुपौल: शिव हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, रोड जाम

सुपौल। गांधी मैदान पानी टंकी के सामने, महावीर चौक कंप्यूटर स्टैंड के समीप स्थित शिव हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के प्रोपराइटर डॉ. रमेश कुमार द्वारा ऑपरेशन के बाद ब्लड की कमी बताई गई, जिसके कारण मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दी। खबर लिखे जाने तक रोड जाम की स्थिति बनी हुई थी।

सूचना पर सदर थाना अध्यक्ष एवं यातायात थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!