सुपौल में रात्रि गश्ती के दौरान जदिया चेक पोस्ट पर दो कांस्टेबल अनुपस्थित, एसपी ने किया लाइन क्लोज

सुपौल। शुक्रवार की देर रात जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. द्वारा संयुक्त रूप से रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जदिया चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दो पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार (BHG-341856) एवं रमेश कुमार (BHG-341758) को लाइन क्लोज कर दिया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्ती, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की इस सख्ती को लेकर आम लोगों में खुशी का माहौल है और लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!