जिलान्तर्गत नाबालिग बच्चों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये गये अभियान के क्रम में ऑर्केस्ट्रा संचालक के विरुद्ध की गयी कार्रवाई में 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त एवं संलिप्त 16 अभियुक्त गिरफ्तार:-
जिलान्तर्गत ऑर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर नाबालिग बालिकाओं से कार्य लेने की आसूचना पुलिस अधीक्षक, सुपौल को प्राप्त हुयी। प्राप्त आसूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा श्री गौरव गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक विशेष अपराध-सह-पुलिस उपाधीक्षक (साईबर), सुपौल के नेतृत्व में AHTU, SJPU एवं महिला थाना के पुलिस टीम के साथ एक विशेष टीम गठित कर आसूचना का सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
निदेशानुसार गठित टीम के द्वारा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर छापामारी कर 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया गया तथा संलिप्त 16 अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।
इस संदर्भ में महिला थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा मुक्त करायी गयी नाबालिग बालिकाओं पारिवारिक पृष्ठभूमि का सत्यापन कराया जा रहा है।
हिरासत में लिये गये सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।
नाबालिक बालिकाओं के शोषण के विरुद्ध सुरक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
- जितेन्द्र कुमार पिता-हरिंदर राय सा०-माया टोला वार्ड नं०-03, थाना-कैरा, जिला-छपरा।
- विवेक कुमार पिता-बिंदा यादव सा०-बेरारी वार्ड नं०-08, थाना-तरवारा, जिला-सिवान।
- सुधांशु कुमार पिता-प्रवीण राय सा०-मुईली, एकमा वार्ड नं०-02, जिला-छपरा।
- इमाम अंसारी पिता-हसरफ अली सा०-तुजारपुर वार्ड नं०-04, थाना-कैरा, जिला-छपरा।
- सोनू कुमार पिता-दिनेश स्वर्णकार सा०-चंपानगर वार्ड नं०-01, थाना-राघोपुर, जिला-सुपौल।
- विकाश कुमार पिता-राजेश प्रसाद सा०-पलदू हाता वार्ड नं०-05, थाना-जामों बाजार, जिला-सिवान।
- राजेश मेहता उर्फ राजेश जी पिता-परिहस्त मेहता, सा०-मोजहा, थाना-किशनपुर, जिला-सुपौल
- अन्य 09 महिला


