सुपौल। शुक्रवार कोयुवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव एवं जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा ने आज दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 को सुपौल जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत एकमा पंचायत के वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6 में सड़क पर जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या को लेकर अपने समर्थकों के साथ जिला पदाधिकारी महोदय, सुपौल को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि एकमा पंचायत के वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6 में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। पूर्व में निर्मित नालों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगता है।

जलजमाव के दुष्प्रभाव:

उन्होंने बताया कि इस जलजमाव के कारण स्थानीय निवासियों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है –

  1. गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों और बदबू का खतरा बढ़ गया है।
  2. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है।
  3. स्कूली बच्चों और दैनिक मजदूरों का रास्ता बाधित हो रहा है।
  4. घरों में गंदा पानी घुसने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उन्होंने जिला पदाधिकारी महोदय से मांग की कि संबंधित वार्डों में पूर्व से निर्मित नालों की जांच कराकर उनकी समुचित सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। यदि पुराने नाले जल निकासी के लिए पर्याप्त नहीं हैं, तो नए सिरे से नाले सहित सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इस गंभीर समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके।

आंदोलन की चेतावनी:

लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जिला प्रशासन द्वारा 15 दिनों के भीतर इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जनहित में एकमा पंचायत के चांदनी चौक पर मुख्य सड़क को जाम कर शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण:
रंजीत महतो, विजय ठाकुर, सीताराम महतो, विश्वेश्वर महतो, नागेंद्र नाथ झा, पिंटू झा, आशीष ठाकुर, चंदन झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!