भारतीय सिनेमा में कई कल्ट गाने ऐसे हैं जिनके लोग दीवाने तो हैं लेकिन उसके पीछे के दिलचस्प किस्से-कहानियों से एकदम अंजान हैं। एक ऐसा ही किस्सा है 47 साल पहले आए गाने का, जो कभी फिल्म का हिस्सा भी नहीं होने वाला था लेकिन जब यह रिलीज हुआ तो इतना पॉपुलर हुआ कि म्यूजिक लवर्स इसके दीवाने हो गए और यह आज भी कल्ट क्लासिक बना हुआ है।
दिलचस्प बात ये है कि पहले यह गाना उस फिल्म का हिस्सा नहीं था लेकिन मेकर्स ने अचानक इस गाने को फिल्म में लेने का फैसला किया और समय की कमी के चलते सिर्फ एक दिन में इसे शूट कर डाला। इस गाने को महान गायक मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आवाज दी थी। वहीं जया प्रदा की यह पहली फिल्म थी जो सुपरहिट रही और फिल्म के इस गाने ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया कहा जाता है कि यह गाना लोगों को इतना पसंद आया था कि थिएटर में लोग इस गाने पर खुशी से सिक्के फेंका करते थे और कई बार शो बीच में रुकवा कर गाने को दोबारा चलाने को कहते थे। यह गाना 1979 में आई फिल्म सरगम (Sargam) का है जिसके बोल हैं- डफली वाले, डफली बजा (Dafliwale Dafli Baja)। जिसे जया प्रदा (Jaya Prada) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पर फिल्माया गया। अचानक फिल्म में जोड़ा गया यह गीत आखिरकार कल्ट बन गया और 47 सालों बाद भी सदाबहार बना हुआ है। वहीं कई बॉलीवुड मूवीज में इसे रीक्रिएट भी किया जा चुका है।
