

वरदान न्यूज । मधेपुरा
दिनांक-13.04.2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध जिला मुख्यालय एवं मुख्य सड़क मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच के साथ-साथ दुकानों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष छापामारी की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था। छापामारी अभियान के दौरान कई वाहनों की तलाशी ली गई। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उक्त अभियान में निरीक्षक मद्यनिषेध बबलू कुमार सहित अन्य मद्यनिषेध पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे। विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सघन अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
