

वरदान न्यूज मधेपुरा।दिनांक 04 अप्रैल 2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। इस क्रम में नया एवं पुराना बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्टेडियम के समीप, जयपालपट्टी चौक, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, PHED कार्यालय के आसपास सहित अन्य संभावित स्थानों पर विशेष सघन छापामारी की गई। अभियान के दौरान कुल 06 व्यक्तियों को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उक्त छापामारी दल का नेतृत्व निरीक्षक मद्यनिषेध श्री बबलू कुमार द्वारा किया गया, जिनके साथ सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। मद्यनिषेध विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब एवं नशा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
