नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, कई राज्यों के युवाओं के फंसने की आशंका


अहमदाबाद/कटिहार/पटना/संवाददाता।
नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े स्तर पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुकेश मंडल नामक युवक खुद को टाटा कंपनी का HR बताकर युवाओं से ठगी कर रहा है। इस मामले में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के युवाओं के प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपी युवाओं को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और फोटो मांगता था। इसके बाद उन्हें गुजरात के अहमदाबाद (साणंद क्षेत्र) बुलाया जाता था और रहने-खाने की सुविधा मुफ्त देने का लालच दिया जाता था। आरोप है कि इसके बाद युवाओं से अलग-अलग तरीकों से बड़ी रकम वसूली जाती थी।
सूत्रों के अनुसार, कुछ युवाओं से लाखों रुपये तक लेने की बात सामने आई है। वहीं यह भी आरोप लगाया गया है कि कई युवाओं को वहां आर्थिक और मानसिक दबाव में रखा जाता था।

भागलपुर के युवक ने बताया आपबीती
भागलपुर के रहने वाले एक युवक रोहित सिंह ने बताया कि वह इस कथित जाल में फंस गया था। उसके अनुसार, जाल से निकलने के लिए उसने पूरी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता/मीडिया से जुड़े लोगों को दी। इसके बाद मामले की जांच के लिए रिपोर्टिंग स्तर पर तथ्यों की पड़ताल की गई।
जांच के दौरान युवक द्वारा स्लीपर टिकट, यूपीई स्कैनर और पैसों के लेन-देन से जुड़े कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराया है
टाटा कंपनी का नाम लेकर युवाओं को फंसाने का आरोप
आरोप है कि टाटा जैसी बड़ी और विश्वसनीय कंपनी का नाम लेकर भोले-भाले युवाओं को जाल में फंसाया जाता था। बताया जा रहा है कि युवाओं को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से साणंद क्षेत्र बुलाया जाता था।


कुछ शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि रास्ते में युवाओं के साथ मारपीट और जबरन पैसे लेने जैसी घटनाएं भी हुई हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस को दी गई सूचना, जांच की मांग तेज
मामले की जानकारी गुजरात पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद पुलिस और बिहार के कटिहार पुलिस प्रशासन को भी इस संबंध में सूचना दी गई है। अभी तक पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पीड़ित परिवारों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और यदि किसी प्रकार का फर्जी नेटवर्क है तो उसके बैंक खातों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।


युवाओं से अपील
प्रशासन और जानकारों ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसा या निजी दस्तावेज न दें मुकेश मंडल का तस्वीर जारी किया जा रहा है और उसके द्वारा स्कैनर कोड को भी जारी किया जा रहा है इस व्यक्ति से सावधान होने की जरूरत है यदि कोई व्यक्ति अगर इसके जाल में फंसा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!