
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लश्करी के पंचायत के बाड़ाटेनी गांव से पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने जानकारी दिया कि दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। जहां दोनों वारंटी बाड़ाटेनी गांव के मोती राम के दोनों पुत्र राजेन्द्र राम व परमानंद राम को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
