झारखण्ड में लोगों को सता रहा हीटवेव

राजधानी रांची और आसपास के जिलों में छाए रहे आंशिक बादल ने जहां तेज धूप के असर को कम किया है और शाम चली ठंडी हवा ने लोगों को सुखद एहसास कराया है।
रांची के मांडर में 12.8 मिमी वर्षा होने के बाद ठंडी हवा बही, जिससे रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिरा है। इससे यहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, तापमान में यह उतार चढ़ाव सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूवार्नुमान की बात करें तो 12 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज में कहीं कहीं हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
वहीं, रविवार को सर्वाधिक तापमान पाकुड़ का 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस अलर्ट के तहत इन जिलों के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना है, इसे लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पूर्वी हिस्से में 13 और 14 मई को भी कई स्थानों पर हीटवेव का असर दिखेगा।
वहीं, 15 मई को उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ बाकी स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवा 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बहेगी। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले चार दिनों यानी 12, 13, 14 और 15 मई को अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि निकटवर्ती मध्य भाग और दक्षिणी भाग में कहीं कहीं वषार्पात होने से तापमान सामान्य बना रहेगा।
झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछेक स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की घटनाओं के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 12.8 मिमी रांची के मांडर में हुई।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!