बिहार का लिट्टी चोखा अब सिर्फ बिहार और देश में ही फेमस नहीं रहा है, बल्कि यह इंटरनेशनल हो गया है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि दूसरे देश से आने वाले नेता और अधिकारी भी मान रहे हैं।
दरअसल, भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा के मुरीद हो गए। और इसका लुत्फ उठाते हुए अपनी एक वायरल तस्वीर ऑनलाइन शेयर करते हुए जमकर तारीफ की है।
ओनो ने सोमवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने अनुभव के बारे में पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पारंपरिक व्यंजन को ‘विश्व प्रसिद्ध’ बताया और लिखा कि नमस्ते, बिहार! आखिरकार विश्व प्रसिद्ध लिट्टी चोखा को चखने का मौका मिला। ‘गजब स्वाद बा’
बता दें कि हाल में ही भारत में जापान के राजदूत बिहार के गया आए थे। जिसके बाद उन्होंने यहां पर कई जगहों का भ्रमण किया था। साथ ही उन्होंने इस दौरान बिहार की फेमस डिश लिट्टी चोखा का स्वाद लिया था।