सुपौल: जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी पत्रकारों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुपौल के जिलाधिकारी (डीएम) ने छोटे-बड़े, डिजिटल मीडिया और प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी।
इस दौरान डीएम साहब ने समस्त पत्रकारों का अभिवादन करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने सभी पत्रकारों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने, उन्नति करने और ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी।
डीएम ने कहा कि पत्रकार समाज की सच्चाई को सामने लाते हैं। प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। इसलिए पत्रकारों की भूमिका हमेशा निष्पक्ष और जिम्मेदार होनी चाहिए।
सम्मान पाकर जिले के सभी पत्रकारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पत्रकारों ने डीएम के इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
