.शव के खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ की टीम.
.गांव से तीन किलोमीटर दूर करहरा घाट कोसी नदी में छठ घाट की घटना.
सलखुआ, रीगन कुमार। प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर फरकिया दियारा के चिरैया थाना क्षेत्र अन्तर्गत अलानी पंचायत के करहरा घाट के समीप रविवार सुबह छठ घाट के समीप युवक की गहरे पानी में चले जाने से डूबने की खबर सामने आई है।
युवक की पहचान करहरा निवासी गंगलेश यादव के पंद्रह वर्षीय पुत्र चंद्रहास कुमार के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के द्वारा युवक की
डूबने की सूचना पर सलखुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी रवि कुमार, राजस्व अधिकारी सचिन आनंद समेत चिरैया थाना अध्यक्ष इंद्रजीत तांती, एसआई सनोज वर्मा, एएसआई सुबोध कुमार सिंह,सलखुआ थाना अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर,घटना स्थल पर ग्रामीणों के मदद से खोजबीन करवाए,इसके बाद जब एसडीआरएफ की पहुंची तो उसके मदद से शव के खोजबीन में जुट गए.
छठ घाट निर्माण के बाद हुई घटना.
ग्रामीणों वो प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार तीन युवक रविवार सुबह छठ घाट निर्माण के लिए आए थे निर्माण पूर्ण होने पर तीनों युवक स्नान करने लगा और पानी का नुमान लगाने लगा जिससे तीनों गहरे पानी में चला गया दो युवक किसी तरह तैर कर बाहर निकल गया और तीसरा चंद्रहास कुमार देखते ही देखते नदी के धारा में डूब गया।
गांव से तीन किलोमीटर दूर करहरा घाट पर छठ बनाया गया छठ घाट .
गांव से तीन किलोमीटर दूर मुख्य कोसी नदी के करहरा घाट के समीप छठ घाट का निर्माण किया गया जहां सुबह तक बेरिकेडिंग नहीं किया गया था,घटना के बाद प्रशासन ने शक्त कदम उठते हुए घाट पर बेरिकेडिंग करवाने की बात कही गई।
खबर लिखे जाने तक बेरिकेडिंग नहीं किया गया था।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है.
चंद्रहास कुमार तीन भाई में दूसरे स्थान पर था,बड़ा भाई अमन कुमार और छोटा भाई गोलू है।चंद्रहास को
क्या पता था कि छठ पूजा घाट के दौरान वो डूब जाएगा,
चंद्रहास के डूबने की खबर सुनते ही पिता गंगलेश यादव और माता पूनम देवी
के पांव तले जमीन खिसक गई,
रोते बिलखते कोसी नदी के घाट पर पहुंच बेटे के लिए तरफ तरफ कर रो रही थी,
परिजनों को रोते बिलखते देख ग़मगीन में तब्दील हो गया पूरा माहौल,सब के जुबान पर एक ही बात आ रहा था भगवान आपने ये क्या कर दिया,
.सुबह से ही स्थानीय गोताखोर कर रहे थे शव की तलाश.
जैसे ही युवक के डूबने की सूचना गांव वालों को मिली सैकड़ों की संख्या में लोग दौड़े दौड़ें घाट की तरफ पहुंचे,
पहुंच कर ग्रामीण गोताखोर के द्वारा तलाशी शुरू किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली,
पुनः अपदा मित्रों के द्वारा भी खोज बिन किया गया लेकिन सफलता फिर भी नहीं सकी उसके बाद नाव के सहारे बंसी के कांटे के नदी में गिराया गया लेकिन खोजने में सफल नहीं हुए।
इसी वर्ष दसवीं में करवाया था अपना नामांकन.
मध्य विद्यालय रेहड़वा के प्रधानाध्यापन उदित कुमार यादव ने बताया कि आठवीं कक्षा तक रेहड़वा विद्यालय में ही बढ़ाई किया पढ़ने में बहुत योग्य लड़का था।
दसवीं कक्षा के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलानी में इसी वर्ष नामांकन करवाया था।
घटना के संबंध में
अंचलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि करहरा में युवक की डूबने की सूचना मिली जिस उपरांत एसडीआरएफ टीम के और स्थानीय गोताखोर की सहायता से शव की तलाशी किया जा रहा है।
खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हुआ।
