सुपौल। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।
वहीं, प्रदेश मंत्री सुमन राम ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद देश में आपातकाल लागू किया गया था, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर बड़ा आघात था। उन्होंने मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया का समर्थन करते हुए कांग्रेस की आलोचना की। साथ ही कांग्रेस नेताओं की कथित अमर्यादित भाषा पर भी सवाल उठाए।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद विशमोहन कुमार, नागेंद्र नारायण ठाकुर, विजय शंकर चौधरी, राम कुमार राय, पिंटू मंडल, दिलीप कुमार सिंह, पवन अग्रवाल, बैधनाथ भगत, सुरेंद्र पाठक, राजेश्वर विश्वास, सरोज कुमार झा, अशोक शर्मा, मनोज कुमार सिंह, विमलेदु ठाकुर, अर्चना मेहता, सीमा कुशवाहा, विनीता देवी, दिनेश राम, प्रवीण कुमार झा, रूबी जायसवाल, श्याम पौदार, राहुल झा, महेश देव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे


