सुपौल। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च सदर थाना से शुरू होकर महावीर चौक, स्टेशन चौक, लोहिया नगर होते हुए भीलई तक गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर गश्त कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, यातायात पुलिस उपाधीक्षक कमलेश्वरी प्रसाद, सदर थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ महिला पुलिस भी शामिल थी।
जिला प्रशासन का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।


