जन सुराजसही लोग – सही सोच – सामूहिक प्रयास

रजनीश रंजन
कोसी पुत्र, शिक्षा शास्त्री
उम्मीदवार – कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

सम्मानित स्नातक मतदाताओं के नाम एक पत्र

मेरे प्रिय स्नातक मतदातागण,
मैं रजनीश रंजन, कोसी पुत्र (शिक्षा शास्त्री), ग्राम-सहमौरा, थाना-सोनबरसा राज, जिला-सहरसा का स्थायी निवासी हूँ।

स्नातक समाज, युवाओं और बिहार के भविष्य से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मैंने बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिनिधि के रूप में चुनाव मैदान में हूँ।

मेरा मानना है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सही सोच, सही लोगों और सामूहिक प्रयास से समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और विकास को केंद्र में रखते हुए मैं स्नातक समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करूँगा।

मेरे 7 प्रमुख निश्चय –

1. बेरोजगार स्नातकों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार: बेरोजगार स्नातकों को रोजगार से जोड़ने तथा स्वरोजगार के लिए ₹5 लाख तक के ब्याज-मुक्त ऋण की व्यवस्था की दिशा में प्रयास साथ ही जन सुराज द्वारा प्रत्येक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में 10,000 स्नातक बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की घोषित पहल को कोसी क्षेत्र में प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास।

2. नियमित परीक्षा कैलेंडर: बिहार में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर लागू कराने की दिशा में पहल, ताकि युवाओं को परीक्षा और भविष्य की तैयारी में अनिश्चितता न रहे।

3. शिक्षकों के लिए समान वेतनमान एवं सम्मानजनक व्यवस्था: सभी श्रेणियों के शिक्षकों के लिए 7वें वेतनमान, दिन-रात और सत्र-व्यवस्था, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा स्थानांतरण समायोजन की दिशा में प्रयास। गैर-शैक्षणिक कार्यों को समाप्त करने के लिए स्पष्ट मानक तथा विभिन्न शिक्षक संगठनों को एक मंच पर लाकर राज्यस्तरीय शिक्षक एकता समिति के गठन का प्रयास।

4. स्नातकों के लिए सामाजिक सुरक्षा: सभी स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा एवं मासिक भत्ता जैसी सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में पहल, ताकि बेरोजगारी या आर्थिक कठिनाई में न्यूनतम सुरक्षा मिल सके।

5. स्वास्थ्य सुरक्षा: शिक्षकों, पत्रकारों, संविदाकर्मियों, बेरोजगार स्नातकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास।

6. अधिवक्ताओं के लिए आधारभूत सुविधाएँ: वकालतखाना की आधारभूत संरचना को मजबूत कराने तथा अधिवक्ताओं के लिए Health & Wellness Centre की स्थापना और उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित विषयों पर पहल।

7. पुस्तकालय एवं ई-पुस्तकालय: प्रमंडल स्तर पर पुस्तकालयों को मजबूत करने तथा जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय एवं ई-पुस्तकालय स्थापित कराने की दिशा में प्रयास, ताकि विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।

स्नातक समाज के प्रति मेरी प्रतिबद्धता – ये 7 निश्चय केवल चुनावी घोषणाएं नहीं, बल्कि स्नातक समाज, युवाओं, शिक्षकों, पत्रकारों, संविदाकर्मियों, अधिवक्ताओं और शिक्षा से जुड़े वर्गों की वास्तविक आवश्यकता जो को विधान परिषद तक पहुँचाने का संकल्प है।

मेरा प्रयास रहेगा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों को तथ्यों, ठोस प्रस्तावों और निरंतर पहल के साथ संबंधित मंचों पर उठाया जाए।

आपका अपना,
रजनीश रंजन
कोसी पुत्र | शिक्षा शास्त्री
उम्मीदवार – कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
संपर्क: 9472913950

मतदान की तिथि – 23 अक्टूबर (शुक्रवार)
क्रमांक – 5
नाम – रजनीश रंजन – जन सुराज पार्टी
निशान – (किताब जैसा)

मतदान के लिए सीधी लकीर (।) खींचें, ध्यान रहे कि लकीर ऊपर और नीचे के रेखाओं को स्पर्श न करें। चुनाव आयोग के द्वारा प्रदत्त कलम का ही उपयोग करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!