सुपौल। बुधवार को दुर्गा पूजा में भीड़ को देखते हुए आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान यातायात आरक्षी उपाधीक्षक सुखदेव प्रसाद एवं यातायात थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया।
जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात, बिना इंश्योरेंस फेल वाहनों तथा मोटरसाइकिल पर तीन सवारी चल रहे लोगों की जांच की गई। इस दौरान 50 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
यातायात थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वाहन चेकिंग अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा और जिले के हर एक चौक-चौराहे पर चलाया जाएगा।


