सुपौल पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दूरसंचार टावर से telecom equipment की चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
इसी क्रम में दिनांक 01.10.2026 को Peregrine Guarding Pvt. Ltd. के सीनियर ऑपरेशन मैनेजर द्वारा पिपरा स्थित Indus Tower साइट के दूरसंचार टावर से telecom equipment की चोरी के संबंध में पिपरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दर्ज शिकायत के अनुसार, चोरी गए फाइबर कार्ड की अनुमानित कीमत लगभग ₹5 करोड़ 88 लाख बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देशानुसार मामले के त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुपौल के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।
गठित टीम में पिपरा थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम को शामिल किया गया। टीम द्वारा मामले के अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई प्रारंभ की गई।
अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को जब्त किया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह बिहार, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा चोरी गई सामग्री की बरामदगी के संबंध में नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधकर्मी चोरी किए गए सामानों को विदेशों में बेचता था। इस संबंध में पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
01. ध्रुव द्विवेदी, पिता-त्रिभुवन प्रह्लाद, सा०-भगदिवा, थाना-शंकरगढ़, जिला-प्रयागराज, राज्य-उत्तर प्रदेश।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
01. देवगांव (आजमगढ़) थाना कांड सं०-0446/2024, धारा-303 (2) बी.एन.एस.
02. जीयनपुर (आजमगढ़) थाना कांड सं०-0579/2024, धारा-303(2) बी.एन.एस.
03. जरिया (हमीरपुर) थाना कांड सं०-0195/2023, धारा-380 भा०दं०वि०
04. कोतवाली देहात (हरदोई) कांड सं०-0012/2025 धारा-303(2) बी.एन.एस.
05. पाली थाना (हरदोई) कांड सं०-07/2025 धारा-303 (2) बी.एन.एस.
06. एट थाना (जालौन) कांड सं०-0173/2023 धारा-379 भा०दं०वि०
07. एट थाना (जालौन) कांड सं०-0192/2023 धारा-379 भा०दं०वि०
08. मेगलगंज थाना (खीरी) कांड सं०-0013/2025 धारा-303(2) बी.एन.एस.
09. रामचन्द्र मिशन थाना (शाहजहांपुर) कांड सं०-0012/2025 धारा-305/61 बी.एन.एस.
10. रामचन्द्र मिशन थाना (शाहजहांपुर) कांड सं०-0223/2025 धारा-2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि०-1986
11. थानगांव थाना (सीतापुर) कांड सं०-0013/2025, धारा-305 (ए) बी०एन०एस०
12. पनवाड़ी थाना (महोबा) कांड सं०-115/2023 धारा-380/457 भा०दं०वि०
13. जलालपुर थाना (अम्बेडकर नगर) कांड सं०-0005/25 धारा-303 (2) बी०एन०एस०
सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी: 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार

