पटना जिला के विभिन्न प्रखंडों से चिन्हित ओ ए ई पॉजिटिव कानपुर में जाने वाले कुल 10 बच्चों एवं उनके अभिभावकों से जिला पदाधिकारी ने की मुलाकात

श्रवण श्रुति कार्यक्रम अंतर्गत 0-6 वर्ष तक के बच्चों का प्रारंभिक श्रवण जाँचोपरांत ओ ए ई पॉजिटिव चिन्हित कुल 10 बच्चों में कोक्लियर इम्पलांट हेतु दिनांक 18.12.2025 को स्व० एस० एन० मेहरोत्रा मेमोरियल ई०एन०टी० फाउन्डेशन, कानपुर में जाने वाले पटना जिला के विभिन्न प्रखंडों के 10 बच्चों एवं उनके अभिभावकों से जिला पदाधिकारी, पटना ने पटना समाहरणालय में एक-एक कर मुलाकात किया। अभिभावकों के चेहरे पर काफी खुशी झलक रही थी। सभी अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के जीवन को एक नई दिशा मिलने की दिशा में जिलाधिकारी के अमूल्य पहल पर अत्यंत हर्ष प्रकट किया गया। वहीं जन्मजात एवं प्रारंभिक (0-3 वर्ष) तक बच्चों में श्रवण बाधिता की पहचान, स्क्रीनिंग, परीक्षण एवं उपचार सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निदेशित किया गया। विदित हो कि पटना जिला में अभी तक 65 हजार से ज्यादा बच्चों का स्क्रीनिंग किया गया है। 25 बच्चों का सफलतापूर्वक सर्जरी किया जा चुका है। पुनः 10 बच्चों में कोक्लियर इम्प्लांट हेतु कार्रवाई की जा रही है। बच्चों में श्रवण बाधिता की पहचान, परीक्षण एवं उपचार तथा उपचारित बच्चों का स्पीच थेरेपी करते हुए सामाजिक समन्वय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इन बच्चों की सहायता हेतु हरसंभव प्रयास करने का निदेश दिया। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को बच्चों में श्रवण बाधिता की पहचान, स्क्रीनिंग, परीक्षण एवं उपचार से संबंधित प्रशिक्षण हेतु स्थान, तिथि एवं समय का निर्धारण करते हुए सभी प्रखंडो के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं सभी स्वास्थ्य संस्थानो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों, आशा कार्यकताओं एवं लेडी सुपरवाइजर के लिए कार्यशाला आयोजित करने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!