बरसी आफत की बूंदें, वज्रपात से चार की मौत, दो की हालत गंभीर

मौसम बदलने से किसान हुए परेशान

दिन भर की गर्मी और उमस के बाद शाम में राजधानी पटना में भी बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। पटना, मुजफ्फरपुर, बक्सर, नालंदा समेत कई जिलों में तेज धूप के कारण लोग दिनभर झुलसते रहे। दिन में बेगूसराय में अचानक मौसम बदला गया।
बुधवार अहले सुबह अचानक बेगूसराय के कई इलाकों में तेज आंधी बारिश आई। झमाझम बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया लेकिन वज्रपात के कारण मातम पसर गया। भगवानपुर थाना क्षेत्र, साहबेपुरकमाल मुफस्सिल थाना क्षेत्र और बलिया थाना क्षेत्र में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो महिला और दो लड़कियों की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मरने वालों में एक बच्ची है। उसकी पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राम कुमार सदा की पुत्री अंशु कुमारी (12) के रूप में हुई है। वह एक अन्य शख्स की मौत बलिया में हुई है।
पहली घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई। संजू देवी खेत पर गेहूं काटने के लिए खेत गई थी। तीन लड़की भी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश आ गई। सभी लोग घर की ओर जाने लगे। इसी अचानक वज्रपात हो गया। संजू देवी और तीन लड़की इसकी चपेट में आ गए। इसमें से अंशु कुमारी की मौत हो गई। वहीं आंचल और मुस्कान की हालत गंभीर है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं दूसरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर पंचायत में भगतपुर में वज्रपात से पति की मौत हो गई। पत्नी बुरी तरह झुलस गई है। मृतक की पहचान भगतपुर गांव वार्ड नंबर चार निवासी स्वर्गीय सुखदेव पासवान के 60 वर्षीय पुत्र विराल पासवान के रूप में हुई। जबकि पत्नी जितनी देवी गंभीर रूप से झुलस गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक बिराल पासवान एवं उनकी पत्नी अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में पड़े भूसे को उठा रहे थे। तभी यह घटना हुई है।
वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोला बहियार में फसल देखकर लौट रहे एक किसान ठनका के चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सूजा निवासी स्वर्गीय कामो महतो के 45 वर्षीय पुत्र पंकज महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से सन्हा पश्चिम निवासी कालो पासवान की पत्नी इंदिरा देवी (55) की मौत हो गई। इंदिरा देवी आज खेत में गेहूं काटने मोहनपुर बहियार गई थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से मौत हो गई है।
बेगूसराय शहर से लेकर बलिया तक झमाझम बारिश भी हुई। मौसम के इस रूप को देखकर किसानों में सिहरन पैदा हो गई। क्योंकि किसानों का पका हुआ फसल अभी खेतों में पड़ा हुआ है। जिले के भीतर करीब 50 प्रतिशत भी गेहूं कटनी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में किसानों ने चिंता जाहिर किया है कि बारिश और पत्थर होने की स्थिति में मेहनत की फसल खेत में ही बर्बाद हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!