डीआईजी ने किया सुपौल एसपी कार्यालय का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सुपौल। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र डॉ. कुमार आशीष द्वारा सुपौल जिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाओं में संधारित पंजियों, अभिलेखों, लंबित कांडों तथा पुलिस भवनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। कार्यालय में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष भी उपस्थित थे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने एवं लंबित कांडों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। दुर्गा पूजा 2026 को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु विधि-व्यवस्था नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर समुचित दिशा-निर्देश दिया गया। असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!