77वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय अस्पताल संघ की ओर से डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों को शुभकामनाएँ

नई दिल्ली/पटना। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय अस्पताल संघ की ओर से देशभर के छोटे-बड़े, निजी एवं सरकारी अस्पतालों के कर्मियों तथा समस्त डॉक्टर समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। भारतीय अस्पताल संघ के संस्थापक एवं संस्थापक सदस्य रणधीर कुमार सिंह ने इस अवसर पर देश के प्रबुद्ध एवं प्रतिबद्ध डॉक्टरों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए मानव जीवन की रक्षा में अहम योगदान दे रहे हैं।

रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की निष्ठा, सेवा-भाव और समर्पण से ही देश के नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टरों का उज्ज्वल भविष्य ही भारत के गरीब और अमीर—सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली ला सकता है। स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है, और इसमें डॉक्टरों की भूमिका सर्वोपरि है।

उन्होंने अपने संदेश में यह उल्लेख किया कि डॉक्टर भगवान नहीं होते, लेकिन वे भगवान के स्वरूप के समान हैं, क्योंकि वे जीवन को बचाने और उसे बेहतर बनाने का कार्य करते हैं। डॉक्टर समाज के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति उत्तरदायी होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

भारतीय अस्पताल संघ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके निरंतर सहयोग से देश के स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!