प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन

असरंगज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात वरमाला के बाद दूल्हे राजा को छोड़कर दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। दूल्हा सात फेरे लेने का इंतजार करता रहा पर दुल्हन पहुंची ही नहीं।
दरअसल, असरंगज के सती स्थान निवासी अजय मंडल ने बेटी की शादी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी कपिलदेव मंडल के पुत्र अमरजीत कुमार से तय की थी। 23 अप्रैल की रात कपिलेदव बरात लेकर सती स्थान पहुंचे।
दुल्हन ने दूल्हे को खिलाया रसगुल्ला, फिर…
यहां बरातियों का स्वागत किया गया। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को खुशी-खुशी वरमाला डाली। इस बीच दुल्हन ने दूल्हे राजा को रसगुल्ला भी खिलाए और हाथ धोकर आने की बात कही।
मंडप पर दूल्हा दुल्हन का इंतजार करता रहा। काफी देर तक जब दुल्हन नहीं पहुंची तो खोजबीन की गई। इस बीच मालूम चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह सुनते ही बराती हंगामा करने लगे।
लड़की के पिता ने बवाल करना शुरू दिया। खुशी का माहौल हंगामे में बदल गया। इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी गई।
सूचना मिलते ही 112 की टीम पहुंची और दोनों पक्ष को समझा कर शांत कराया। आखिरकार दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बरातियों के साथ वापस घर लौटना पड़ा। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!